प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल बीएसएल चिड़िया में छात्र संघ का चुनाव किया गया।
ज्ञात हो कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त विद्यालय में छात्रों के बीच हेड बॉय, हेड गर्ल तथा अन्य विभिन्न पदों के लिए शिक्षकों के सहयोग से चुनाव कराया गया।
चुनाव में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। मतदान में कक्षा तीसरी से दसवीं तक के छात्रों ने मतदान में भाग लिया। चयनित हेड ब्याय हर्ष शर्मा और हेड गर्ल सुगन्धा दास के साथ सभी छात्रों ने अपना कार्य ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करने का सपथ लिया।
चुनाव से संबंधित सभी कार्य का सम्पादन विद्यालय की शिक्षिका संजू व अभिलाषा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस के झा ने छात्रों को बधाई देने के साथ लोकतंत्र में चुनाव तथा मतदाता के महत्व को बताया। चुनाव के ऑबजर्वर विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड डी जेना के निर्देशन में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्वक संम्पन्न हुआ।
![]()













Leave a Reply