एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र कोक ओवेन एण्ड कोक केमिकल बिभाग मे कार्यरत ठेकाकर्मीयों के मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से आगामी 18 अक्टूबर को एक दिवसीय ( 24 घंटे) हड़ताल का नोटिस दिया गया था। जिस पर 13 अक्टूबर को सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) धनबाद मे दुसरे दिन भी वार्ता हुई।
उक्त जानकारी देते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने बताया कि पहले दौर की वार्ता मे कोक शोर्टिंग प्लांट मे काम करने वाले ठेका कामगारों को पहले महिना मे मात्र 21 दिन ही काम पर बुलाया जाता था, जिसे पूरा महिना काम देने का सुझाव सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को दिया था। जिसपर प्रबंधन द्वारा अमल किया गया। साथ मे सभी जरूरत का सुरक्षा उपकरण देने का भी निर्देश दिया गया था, जिसका अमल प्रबंधन करने लगा है।
बताया कि 13 अक्टूबर की वार्ता मे मजदूरों को रात्री पाली भत्ता, साईकिल भत्ता, केन्टीन भत्ता, इन्सेंटिव रिवार्ड, प्रोफिट लिंक रिवार्ड, एस डब्लू का ईलाज। साथ मे दूर्गा पूजा दिवाली से पहले बोनस का भुगतान इत्यादि पर लम्बी वार्ता के बाद प्रबंधन ने दिवाली पूर्व बोनस भुगतान स्वीकार किया, लेकिन शेष मांगो पर यह कहते हुए जवाब दिया कि उक्त मांग एनजेसीएस स्तर का है, जिसे सेल मुख्यालय भेजा जायगा।
यूनियन महामंत्री बी के चौधरी के अनुसार ठेका कर्मियों के बोनस सहित स्थानीय मांगो के पूरा होने पर जय झारखण्ड मजदूर समाज ने हड़ताल वापस लेने पर सहमति जताया है। वार्ता मे प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक कोक ओवेन के एन झा, सहायक महाप्रबंधक आईआर मोहम्मद आरिफ हुसैन, युनियन की ओर से महामंत्री बी के चौधरी, संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, उत्तम कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष महतो, सुदामा गिरी, अनिल मुर्मू, निरंजन गिरि, राजेश गिरि, मनोज दास, प्रेम चंद महतो आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply