एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीनस्थ आईएमएससी धनबाद (डीजीएमएस) ने झारखंड के खनिजों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रचार प्रसार को लेकर 17 फरवरी को महत्वपूर्ण बैठक की। उक्त बैठक बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में कोडरमा रिजन के खान सुरक्षा निदेशक (डीएमएस) बाला कृष्णा स्वामी और खान सुरक्षा उप निदेशक (डीडीआईएमएस) कौशिक सेन गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1902 में स्थापित डीजेआईएमएस भारत में खान सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को अंकित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो कि एसोसिएट्स की साख और तकनीकी श्रम सुधारों के ढांचे पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने चार लेबर कोड बदलाव के पालन पर चर्चा करते हुए कहा कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण और जागरूकता बढ़ाने, खान-पान की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इन नियमों के बारे में डीजीएमएस से आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष (माईनिंग) के. एस. गैवाल, ढोरी क्षेत्र के विभागाध्यक्ष उत्खनन यू के पासवान, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आर एन सिंह, एएडीओसीएम मैनेजर राजीव कुमार, एसडीओसीएम मैनेजर मुनीनाथ सिंह, पवन कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार, हीरालाल रविदास, अरुण सेन गुप्ता, कमलेश पासवान सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply