Advertisement

हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता शिविर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक एक पर 28 सितंबर को नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सोनपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के कुशल निर्देशन तथा मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से रेल यात्रियों को भारतीय रेलवे के नवीनतम रेल वन सुपर ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इससे सोनपुर मंडल में रेल वन सुपर ऐप का प्रचार-प्रसार एवं मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा मिल रहा है।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि भारतीय रेलवे द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया रेल वन एक ऑल-इन-वन सुपर ऐप है, जो पुराने रेल कनेक्ट एवं यूटीएस ऐप को एकीकृत कर यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराता है। जन-जागरूकता शिविर में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को ऐप की जानकारी दी तथा कुल 326 यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड कराने में सहयोग किया।

साथ ही, उन्हें एटीवीएम स्मार्ट कार्ड तथा रेलवे के मोबाइल टिकटिंग अभियान के महत्व से भी अवगत कराया। बताया गया कि पूर्व मध्य रेलवे में सोनपुर रेल मंडल का एटीवीएम उपयोग सर्वाधिक है। इसके साथ ही, पिछले वर्ष की तुलना में सोनपुर मंडल में यूटीएस टिकट बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो रेलवे के सभी मंडलों में सर्वोच्च है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *