Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा पर सरस्वती शिशु मंदिर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

पढ़ाई के साथ प्रतिदिन स्वच्छता अपनाएं-पिंटू कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/(जमशेदपुर) झारखंड। आईबीएम के तत्वाधान में टाटा स्टील द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी में चलने वाले 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा में 27 नवंबर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही भैया बहनों ने निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्लानिंग प्रोसेसिंग हेड पिंटू कुमार ने कहा कि सिर्फ एक दिन स्वच्छता नहीं मनाई जाती है, बल्कि प्रतिदिन इसे अपने दैनिक कामकाज में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ जीवन में स्वच्छता भी जरूरी है।

कार्यक्रम में शामिल सभी भैया बहन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। निबंध प्रतियोगिता अंग्रेजी में प्रथम स्थान सृष्टि ठाकुर को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान मिताली प्रधान को प्राप्त हुआ।

निबंध प्रतियोगिता हिन्दी में प्रथम स्थान स्मृति रेखा, द्वितीय स्थान स्वाती महापात्रो तथा तृतीय स्थान आकाश बारिक को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संप्रीति पालित, द्वितीय स्थान कल्पना कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रीति बोबोंगा को प्राप्त हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित गुरु मां ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया एवं विजेता भैया बहनों को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *