कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में संविधान बचाओ अभियान व रैली को लेकर रणनीति

जिला में अभियान को प्रत्येक गाँव-शहर तक पहुँचाया जाएगा-डॉ बालमुचू

कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र व् जनता की आवाज के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध-सिंकु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी बैठक 23 अप्रैल को कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने किया।

बैठक की शुरुआत में जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति, मृतको के परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर सादर नमन किया गया।

जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला पर्यवेक्षक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व् पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू ने विशेष रूप से अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी की बैठक में पारित ऐतिहासिक प्रस्ताव पर बैठक को संबोधित करते हुए चर्चा की। प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रस्तुत किया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत प. सिंहभूम जिला में कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ अभियान तथा संविधान बचाओ रैली चलाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ बालमुचू ने कहा कि यह अभियान भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं ईडी आदि के दुरुपयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर हो रहे हमलों के खिलाफ केंद्रित है। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जिला में इस अभियान को प्रत्येक गाँव- शहर तक पहुँचाया जाएगा। आम जनता को जागरूक कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।

जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु ने कहा कि भाजपा द्वारा जनता के संवैधानिक अधिकारों पर किए जा रहे हमले तथा अन्य जनहित से संबंधित मुद्दों के लिए संविधान बचाओ अभियान तथा संविधान बचाओ रैली के इस जिला में सफल क्रियान्वयन के लिए जन सहभागिता को और बढ़ाने की विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि प. सिंहभूम जिला में पेसा कानून, ओबीसी आरक्षण, सरना धर्म कोड, लैंड बैंक, नगर निकायों में आरक्षण, आउटसोर्सिंग द्वारा की जा रही नियुक्तियों पर कांग्रेस की भावनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। राज्य सरकार से मिलकर इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा तथा केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे संघीय ढांचे पर हमले के खिलाफ जोरदार संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी।

बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय और धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव नूतन बिरुवा ने किया। बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, प्रखंड पर्यवेक्षक मायाधर बेहरा, कैरा बिरुवा, मसूम रजा, पूर्ण चन्द्र कायम, रमेश सिंह, जाम्बी कुदादा, आबिद हुसैन, रविन्द्र बिरुवा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, यशवीर बिरुवा, प्रकब अध्यक्ष विजय सिंह सामद, दिकु सावैयां, सुखलाल हेम्ब्रम, राहुल पुरती, सोनाराम कोड़ाह, जय प्रकाश लागुरी, ललित दोराईबुरु, सुरेश चन्द्र सावैयां, जदोराय मुंडरी, सकारी दोंगो, आतिश गागराई, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, सिंगराय गोप आदि ने संबोधित किया।

बैठक में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव अविनाश कोड़ाह, प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा, जगदीश सुंडी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौहीद आलम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, कामगार जिलाध्यक्ष हसलुद्दीन खान, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, कामगार कार्यकारी अध्यक्ष सुरज मुखी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल लाल दास, वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां, अशोक सुंडी, राखी सालुजा, रेंगो पुरती, सनातन बिरुवा, महेश साहू, शरण मंडल, राकेश सिंह, अजय होनहागा, प्रेम सिंग अंगरिया, भोलेनाथ बोदरा, छोटेलाल महतो, सिकंदर गागराई, अशोक मुंडरी, शाहरुख अली, मोरन सिंह कोड़ाह, गोरा सिंह पुरती, हरिचरण कुम्हार, प्रफुल दास, जितेन कुमार, अनीश पुरती, सुशील दास आदि उपस्थित थे।

 27 total views,  27 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *