Advertisement

पीएम के धनबाद कार्यक्रम को ले भाजपा अंगवाली मंडल में बनी रणनीति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल की एक बैठक पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या/मंदिर प्रांगण में 25 फरवरी को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा न तथा संचालन महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया।

बैठक में भाजपा बोकारो जिला प्रभारी बतौर डॉ प्रह्लाद वर्णवाल एवं लाभार्थी संपर्क- अभियान के मंडल संयोजक मुकेश मिश्रा मुख्य रूप से आमंत्रित थे। बैठक में सर्वप्रथम आगामी एक मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धनबाद आगमन पर आयोजित सभा को सफल बनाने एवं लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के लिए अंगवाली मंडल के सभी दस शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किये गए।

मौके पर मनोज ठाकुर, हरेंद्र मंडल, राजकुमार ठाकुर, आशिष नायक, जीतलाल सोरेन, अशोक कुमार, सुकनाथ मुर्मू, मनोज यादव, बासुदेव महतो, संदीप मिश्रा, हीरालाल केवट, राजेन्द्र दसौंधी, शंकर यादव, रामटहल सिंह, भूषण महली, सोहन गंजू, विकास शर्मा, रुद्रेश्वर शर्मा, देवन करमाली, रामटहल सिंह, सुनील ठाकुर, परगना मुर्मू, भुनेश्वर महतो, मनोहर नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *