प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। आयोजित अंगवाली मंडल की उक्त बैठक 13 अप्रैल को चलकरी स्थित सुरेश वाटिका में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा तथा संचालन महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया। यहां बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, विधानसभा चुनाव प्रभारी लक्ष्मण नायक, अंगवाली मंडल प्रभारी सुभाष महतो, पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, हरिशंकर रजक, बेरमो प्रखंड प्रमुख सह महिला पर्वेक्षिका गिरिजा देवी, सूरजमल नायक, मुकेश मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोहर नायक आदि मंचासिन थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के निकट दीप प्रज्वलित कर सभी ने क्रमवार पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक ने दो बार विधायक रहे अपने कार्यकाल में किए गये विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास योजनाएं धरातल पर जिस तरह उतरी उसे आम जनता स्वयं जानती है।
उन्होंने गिरिडीह के एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया।उपस्थित प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से हुंकार भराया कि इस बार लोक सभा चुनाव में 370 सीट से लेकर चार सौ पार का टारगेट पुरा करने के लिए पूरी ताकत झोंकने हैं। मंचासिन अन्य प्रतिनिधियों ने भी लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने पर जोर दिया।
मौके पर सूखेन मंडल, अशोक मिश्रा, ब्रजेश दसौंधी, बरूण नायक, बासुदेव महतो, रंजीत नायक, बिनोद नायक, जीतलाल सोरेन, रामदेव केवट, बिनोद केवट, बजरंगी मिश्रा, संजय कपरदार, प्रमोद शर्मा, राजकुमार ठाकुर, रामटहल सिंह, देवीलाल सोरेन, विकास शर्मा, बिजय रजवार, सोहन गंझु, गोपाल कमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply