Advertisement

सिंहनगर फुसरो के एक आवास में चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्टेशन मार्ग स्थित सिंहनगर रहिवासी दया चौधरी के बंद आवास में अज्ञात चोरों ने चोंरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना बीते 26 की देर रात की बतायी जा रही है।

घटना के दूसरे दिन 27 अगस्त को पड़ोसियों ने आवास में हुई चोंरी कि घटना बेरमो पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि भुक्तभोगी दया चौधरी तीन दिन पूर्व अपनी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार के साथ बिहार के बक्सर गये है। रहिवासियों के अनुसार उक्त आवास में जाकर देखा कि कमरे में रखा अलमीरा, बक्सा सभी खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद मामले की जानकारी बेरमो पुलिस को दिया। बेरमो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *