ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पहाड़ी शिव मंदिर में बीते 10-11 जुलाई की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
बताया जाता है कि पहाड़ी मंदिर में लगा बाजा, बैटरी, इनवर्टर की चोरी की गयी है। बताते चलें कि मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय सावन माह में बाबा धाम गए हैं। 11 जुलाई की सुबह जब भक्तगण मंदिर पूजा करने को पहुंचे तो पाया कि बजरंगबली के मंदिर का ताला टूटा हुआ है और वहां से बाजा, बैटरी इनवर्टर चोरी हो गया है।
बताया जाता है कि रहिवासियों द्वारा इस बात की जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो को दी गई। तुरंत पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में ओपी प्रभारी छटन महतो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply