छापामारी में 3000 सीएफटी बालू, 3 ट्रक व् 5 ट्रैक्टर जब्त, ₹76.01 लाख दण्ड राशि निर्धारित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में दरिहरा में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। खनन विभाग ने 3000 सीएफटी उजला बालू, 3 ट्रक, 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इन पर कुल 76. 01 लाख रुपए दण्ड की राशि निर्धारित की गई है।
सारण के जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव के नेतृत्व में स्थानीय थाना के सहयोग से विगत 2-3 फरवरी की मध्य रात्रि एवं 3 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत दरिहरा थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के 5 अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज किया गया। जिन पर कुल 5.30 लाख रुपए दण्ड अधिरोपित किए गए।
इस दौरान एक बिना ई – चालान के 10 चक्का वाहन को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज किया गया।इन पर 8.25 लाख रुपये का दण्ड अधिरोपित किया गया। इस दौरान दरिहरा बालू घाट के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई, जिनमें बिना खनन सॉफ्ट रजिस्ट्रेशन के चालान निर्गत पाए गए दो वाहनों पर 2 लाख रुपए दंड अधिरोपित किए गए।
बताया गया कि घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं पाई गई। इसके लिए 50,000 रुपए दण्ड अधिरोपित किए गए। इस अभियान के अन्तर्गत खनन विभाग ने लगभग 3000 सीएफटी अवैध उजला बालू जप्त किया। इसके अतिरिक्त बालू घाट के जांच में इसी क्षेत्र से बाहर एवं निर्धारित गहराई से अधिक खनन पाए गए खनिज के बाबत 62.46 लाख रुपए दण्ड की राशि निर्धारित की गई है।
![]()













Leave a Reply