Advertisement

स्टील मंत्रालय सचिव संदीप पौंड्रिक गुवा पहुंचकर किया राजाबुरु खदान का निरीक्षण

राजाबुरु खदान का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा-सचिव

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के स्टील मंत्रालय सचिव संदीप पौंड्रिक, अध्यक्ष अमरेंदू प्रकाश एवं निदेशक एम. आर. गुप्ता 9 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पहुंचे।

इस्पात सचिव के आगमन पर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सुरक्षा स्कॉर्ट के साथ सेल डायरेक्टर बांग्ला ले जाया गया। जानकारी के अनुसार निदेशक भवन परिसर में सचिव को सीआईएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। लगभग आधे घंटे के विश्राम के बाद तीनों शीर्ष अधिकारी गुवा सेल के राजाबुरु खदान के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान स्टील सचिव ने खदान की वर्तमान स्थिति और उत्पादन की संभावनाओं का जायजा लिया।

खदान निरीक्षण के बाद स्टील सचिव पौंड्रिक ने कहा कि राजाबुरु खदान का पुनः संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि खदान के विस्तार से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र को तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

लगभग दो घंटे के निरीक्षण के बाद स्टील सचिव, अध्यक्ष और निदेशक संध्या 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से रांची रवाना हो गये, जहां शाम 5 बजे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक की। गुवा क्षेत्र में शीर्ष अधिकारियों के इस दौरे को लेकर स्थानीय कर्मचारियों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। यह दौरा क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *