Advertisement

हवन अनुष्ठान के बाद मां कोजागोरी लखी की प्रतिमा विसर्जित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के बंग समाज द्वारा आयोजित मां कोजागरी लखी (लक्ष्मी) पूजा बीते 6 अक्टूबर की शाम किए जाने के उपरांत दूसरे दिन 7 अक्टूबर को श्रद्धापूर्वक प्रतिमा विसर्जन किया गया।

जानकारी के अनुसार लखी पूजा आयोजन परिसर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा हवन अनुष्ठान सम्पन्न किए जाने के बाद संध्या काल में मां की प्रतिमा को विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण कराते हुए स्थानीय जलाशय में विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *