ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में भव्य जुलूस का आयोजन 12 दिसंबर को गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में मधुबन में किया गया।
प्रतिमा को पूरे मधुबन क्षेत्र में जुलूस के साथ पूरे हर्ष उल्लास के साथ घुमाई गई। अंत में चिरकी में स्थित नवनिर्मित विनोद धाम में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।
इस अवसर पर बताया गया कि बहुत जल्द उक्त स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और पीरटांड़ की जनता को पूर्वजों द्वारा दिए गए विचार को अगली पीढ़ी को बताने एवं प्रेरित करने के लिए एक माध्यम विनोद धाम को बनाया जाएगा।

मौके पर झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा पीरटांड़ से सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता, अगुआ साथी एवं नेतागण उपस्थित हुए और हजारों की तादाद में जुलूस का हिस्सा बनकर मधुबन से चिरकी विनोद धाम तक भव्य जुलूस निकाली गई।
![]()












Leave a Reply