Advertisement

ऑल इंडिया थियेटर काऊंसिल की प्रदेश इकाई का गठन

प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए गए तेनुघाट के मुकेश

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सीसीडब्लू ऑफिस स्टील गेट धनबाद (CCW Office steel gate dhanbad)  के कम्युनिटी हॉल में एआईटीसी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

एआईटीसी के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मानव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील दत्त विश्वकर्मा ने चुनाव के परिणाम की घोषणा की। बताया कि पलामू के रंगकर्मी सैकत चटोपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष, जमशेदपुर की छवि दास को प्रदेश सचिव एवं बोकारो जिला के हद में तेनुघाट निवासी मुकेश कुमार सिन्हा को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया।

साथ ही धनबाद के संजय चंद्रा को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश नृत्य प्रभारी शिप्रा कुमारी को एवं सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा को बनाया गया। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने बुके देकर राष्ट्रीय संरक्षक का स्वागत किया। एआईटीसी के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया एवं अवधेश कुमार सिंह ने केक काटकर कहा कि एआईटीसी ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में देश भर के कलाकारों के लिए सार्थक कदम उठाया है।

कोविड से पीड़ित कलाकारों को जहाँ आर्थिक मदद पहुंचाई है, वहीं एक सौ कलाकारों का ग्रुप बीमा करवाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मानव ने कहा कि हमने भोजपुरी कलाकृतियों को मान्यता दिलाने के लिए आंदोलन कर कलाकारों को अधिकार दिलाने का काम किया है।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुंदन ने कहा कि एआईटीसी रंगमंच को समृद्ध करने के लिए निःशुल्क आवासीय वर्कशॉप का आयोजन कर नाटक, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य इत्यादि की तैयारी करवा रही है। राष्ट्रीय नृत्य प्रभारी सरसी चंद्र के निर्देशन मे श्रुति चंद्र ने उद्घाटन समारोह मे कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *