Advertisement

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हमारी होगी-बंसत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड स्थित प्रमोद अग्रवाल के आवास में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बसंत मितल और सम्मेलन के वरीय सावरलाल शर्मा के आगमन पर बेरमो शाखा के पदाधिकारीगण ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बसंत मितल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन के सभी समस्याओं का निराकरण के लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे चुना गया है, उन पर मैं खरा उतरूंगा। समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हमारी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन बड़ी चीज है। इससे सभी को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरीय सदस्य प्रमोद अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रामावतार कारीवाल, दिलिप गोयल सहित बेरमो शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, उपाध्यक्ष सरवन अग्रवाल, सचिव नेमीचंद गोयल, कोषाध्यक्ष मुरारीलाल बदालका सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *