Advertisement

अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध, गरीब जरूमंदो का होगा मुफ्त इलाज

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड आर्था केयर हॉस्पिटल में 14 फरवरी को अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यहां गरीब जरूमंद लोंगो का मुफ्त इलाज किया जायेगा।

बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ में मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड ऑर्थो केयर हॉस्पिटल 15 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। इसी को लेकर 14 फरवरी को यहां संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड ऑर्थो केयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व आर्मी मैन दिलीप ने बताया कि सीमा पर रहते हुये वह समर्पित भाव से देश की सेवा करते थे।

बाद में उन्होंने यह निश्चय किया कि किस तरह समाज के लोगों के लिये सेवा की जाये। इसी को देखते हुये उन्होने मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड ऑर्थो केयर हॉस्पिटल खोला है।

उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में बहुत कम खर्च में समस्त सुविधाएं उपलब्ध है। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए हाइटेक मशीन लगाई गई हैं। अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर हर डिपार्टमेंट में हाइटेक मशीन लगवाई गई है।

उन्होंने बताया कि इस नए अस्पताल में हमारे अनुभवी डॉक्टरों की टीम एक ही जगह सबसे उन्नत मेडिकल केयर देने को तैयार है। गरीब तबके को लाभ पहुंचाने हेतु न्यूनतम दर पर इलाज किया जाएगा।

मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड ऑर्थो केयर हॉस्पिटल के संरक्षक और जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉ एल बी सिंह ने बताया कि यह अस्पताल पटना के लिये बेहद सटीक मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सुविधा लेकर आया है। यहां सभी तरह के मरीजो की हेल्थकेयर जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

यह बहुत फख्र की बात है कि मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड ऑर्थो केयर हॉस्पिटल पटना में स्वास्थ्य के नेटवर्क मजबूत कर रहा है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि आने वाले समय में यह अस्पताल क्षेत्र मे प्रमुख स्थान लेगा और अपने सभी मरीजों के जीवन को स्पर्श करते हुए उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

हास्पिटल की चीफ मेडिकल डायरेक्टर और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि मां सिया मल्टीस्पेशलिटी एंड आर्थो केयर हास्पिटल में हम उन्नत हेल्थ केयर सुविधाएं दे रहे हैं। पटना और आसपास के मरीजों को अब इलाज के लिये कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह अत्याधुनिक अस्पताल सभी मरीजों की जरूरतें पूरी करने के लिए खोला गया है। हमें बेहतरीन हैल्थकेयर सेवाएं लाते हुए गर्व हो रहा है। अस्मताल में गरीब मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा। हर महीने में दो बार रविवार को अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वस्थ्य कैंप लगाया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *