Advertisement

गांधी मैदान में कांग्रेसियों का मोदी सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय मौन सत्याग्रह

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 12 जुलाई को बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के विरोध में राज्य स्तरीय मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया।
जानकारी के अनुसार मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में बिहार विधान सभा मे कांग्रेस के नेता शकील अहमद खां, राष्ट्रीय सचिव तारिक अनवर, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह के अलावे प्रदेश के नेतागण शामिल हुये।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित मौन सत्याग्रह में वैशाली जिले के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण बहुत उत्साह के साथ भाग लेने पहुंचे। जिसमे विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर चौधरी, महेश राय, सचिव बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मिडिया सह प्रभारी वैशाली जिला राज किशोर चौधरी, अधिवक्ता मुकेश रंजन, तारक चौधरी, राजकपूर साह, विजय कुमार विद्यार्थी, प्रभात कुमार आदि शामिल थे। पटना से लौटने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार में अब कांग्रेस पार्टी में अखिलेश सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद नई जान आ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *