Advertisement

शुकोकाई कराटे यूनियन द्वारा बोकारो क्लब में राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर

शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से 100 कराटेकार छात्र छात्राओं ने लिया भाग

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। शुकोकाई कराटे यूनियन इंडिया झारखंड शाखा की ओर से 25 मई को बोकारो थर्मल क्लब में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कराटे (ग्रेडिंग) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह सहित अन्य जिलों के लगभग एक सौ छात्र एवं छात्रा शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इस कराटे ग्रेडिंग (प्रशिक्षण) में पंच, बेसिक, स्टांस, काता, कुमिते, रणधौरी आदि बचाव के पैतरे सेंसई महादेव गोप, सेंसई कमल किशोर कश्यप द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, ताकि प्रशिक्षित कराटेकार छात्र छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन कर सके।

इस अवसर पर सेंसई कमल किशोर कश्यप ने कहा कि आज के समय में सभी आयु वर्ग को कराटे सीखना चाहिए। खास कर छात्राओं के लिए कराटे वरदान है। इसके अलावे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपना और राज्य का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटेकार छात्र छात्राओं को हेलो, ब्राउन, ग्रीन, रेड आदि बेल्टों के लिए भी चयनित किया गया। कराटे ग्रेडिंग में मुख्य रूप चीफ एक्जामनर सेंसई महादेव गोप सहित बोकारो के सह‌योगी प्रशिक्षक नकुल यादव, विक्रम कुमार नायक, सुमित कुमार, राजेश कुमार, विमलेश, पंकज कुमार, धनबाद के महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, जयाश्री सेन, डोली महतो द्वारा छात्र, छात्राओं को प्रशिक्षण एवं ग्रेडिंग दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *