धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डैम में 4 दिसंबर को आजसू द्वारा अखिल झारखंड महिला संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो थे।
इस अवसर पर अधिवेशन में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि हमने महिलाओ को सम्मान देने का काम किया है। आजसू का दूसरों के हक अधिकार के लिए लङाई लड़ती रही है। जिसमें खुद का दायित्वबोध होना चाहिए।
हमारी भावना साफ है। हम झारखंड का समुचित विकास चाहते है। यह महिलाओ को उचित स्थान दिए बिना संभव नहीं होगा। जिसके तहत हमने महिलाओ को पंचायती राज व्यवस्था में 33 फीसदी का आरक्षण देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओ को 50 फीसदी जगह देने की हमारी कोशिश है। आजसू नेता ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार झूठ का पुलंदा से ज्यादा कुछ नहीं है। जनता दरबार के नाम पर आम जनों को ठगने का काम किया जा रहा है। राज्य में बिजली व्यवस्था पुरी तरह चरमरा कर रह गई है।
लगता है बिजली युग से ढिंबरी युग में हम प्रवेश करने वाले हैं। परत दर परत घोटले खुल रहे है।जिसके जद मे मुख्यमंत्री भी हैं। ईडी पुछताछ कर चुकी है। प्रदेश में संकट के बादल मंडरा रहा है। सरकार कार्यकाल पूरा कर पाएगी या नहीं यह मंडरा रहे राजनैतिक बादल पर निर्भर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

यहां गिरिडीह सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओ पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने में गंभीर नहीं है। भयावह होती स्थिति से निपटने में सरकार उदासिन है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भले की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड का सर्वागिंण विकास आजसू से हीं संभव होगा। गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जहां स्त्री की पूजा होती है, वहां देवता बसते है।
इसी तर्ज पर आजसू महिलाओ को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे हुए है। वे अपनी उपलब्धियां गिनाने में मशगूल है। पर उपलब्धियो से इतर सरकार की नाकमियां सबसे ज्यादा है।
सरकार के तीन साल के कार्यकाल में महिलाओ के साथ साढ़े चार हजार घटनाए घटी है। जिसमें हत्या, दुष्कर्म के अलावा हिंसा की घटना शामिल है। पार्टी महिलाओ के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में लगातार आधी दुनियां की सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहा है। पर सरकार के पास खुद के हित के अलावा दूसरा कोई कार्य योजना नहीं है।
मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास एकमात्र हमारा उद्देश्य है। कोनार डैम से डीवीसी के एक- एक कर कार्यालय दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। यह कोनार के हित में नहीं है। इस पर रोक लगना चाहिए।
विस्थापित गांवों में मूलभूत सुविधाओ का अभाव बना है। जिस पर डीवीसी का ध्यान नहीं है। आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब चुल्हा चलाने वाली महिलाए देश चलाएगीं। उन्होंने कहा कि महिलाओ को आगे किए बिना विकास की कल्पना बेमानी है।
पार्टी नेताओ ने कोनार डैम में पार्टी के महिला सम्मेलन आयोजन करने पर मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो की प्रशंसा की। सम्मेलन को पुर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पुर्व विधायक उमाकांत रजक, डुमरी प्रभारी यशोदा देवी, लोहरदगा प्रभारी नीलू शांति भगत, संगठन सचिव बर्षा गाड़ी, वीणा देवी, पार्वती देवी आदि ने भी संबोधित किया। सबों ने आजसू संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन का संचालन केंद्रीय प्रवक्ता अंजू देवी ने किया।
सम्मेलन की शुरूआत पार्टी झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रीय गान से की गई। मौके पर मांडू विस प्रभारी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सोनोका देवी, प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, महादेव देहाती, रूपेंद्र महतो, प्रकाश कुमार, पुर्व मुखिया हरीश पटेल, लीलो महतो, लक्की कुमार, दीपू अकेला, अशोक महतो, रामेश्वर महतो, गौतम भारती, आदि।
बाबू खान, अभि कुमार, फलजीत मतो, संतोष कुमार, शांति देवी, सोनी देवी, हेमंती देवी, बेबी देवी, अशोक गुप्ता, हेमलाल महतो, विंदा कुमार, गुड्डू सिंह के अलावा लगभग 15,000 महिला उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply