सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितो को मिले फसल क्षतिपूर्ति-उपेन्द्र कुमार सिंह
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह ने 13 अगस्त को सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट कर सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने एवं फसल क्षतिपूर्ति देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
भाजपा प्रवक्ता सिंह ने अपने सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से उप मुख्यमंत्री चौधरी को अवगत कराया। सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में गंगा और गंडक में अत्यधिक पानी आने से अधिकांश इलाके बाढ़ प्रभावित हैं, जिस कारण आम जन – जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही किसानों की फसलें नष्ट होने से उनके समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वे पिछले एक हफ्ते से लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ित रहिवासी भूख, प्यास से ग्रसित होकर शरणार्थी जीवन जी रहे हैं। बाढ प्रभावित क्षेत्र के वाशिंदे काफी परेशान हैं। बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री के वितरण में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की बड़े पैमाने पर फसल भी नष्ट हो गई है, जिसका सर्वेक्षण कराकर पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति का मुआवजा राशि एवं साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी जाए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
![]()













Leave a Reply