Advertisement

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व् नेताओं ने किया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर दियारा सहित विभिन्न बाढ़ पीड़ित ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। राहत वितरण का सिलसिला लगातार चौथे दिन 12 अगस्त को भी जारी रहा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सिंह के नेतृत्व में मनीष कुमार, अनुपम कुमार चंदन, ललित शर्मा आदि ने जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर दियारा में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित किया। खास यह कि मानवीय संवेदना के तहत भाजपा प्रवक्ता ने पीड़ित मुस्लिम परिवारों को भी राहत सामग्री प्रदान किया।

इससे पूर्व अंचल क्षेत्र के खरीका बिंद टोली, भरपूरा मलाह टोली, पहलेजा रेलवे स्टेशन के समीप शरणार्थी शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर भाजपा प्रवक्ता ने हालात का जायजा लिया और राहत सामग्री वितरित किया। वहीं सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली के युवाओं की टोली ने अनुपम कुमार चंदन के नेतृत्व में सबलपुर पूर्वी पंचायत स्थित ककरा चिलाव में राहत सामग्री वितरण का कार्य किया। जिसमें स्थानीय रहिवासी पवन शर्मा, वकील शर्मा, अटल शर्मा, सुमित शर्मा, धीरज राय, शिवम शर्मा, बिरजू पासवान सहित अनेक गणमान्य शामिल थे।

दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने सबलपुर दियारा क्षेत्र के सबलपुर नेवल टोला, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत, सबलपुर पूर्वी और उत्तरी पंचायत के अति पिछड़ा टोला में बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच में बाढ़ राहत सामग्री यथा चूड़ा, गुड़, बिस्कुट आदि का वितरण किया।मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष धनंजय शर्मा, समाजसेवी सह सोशल मीडिया पत्रकार ललित शर्मा, युवा समाजसेवी अनुपम कुमार चन्दन, पवन शर्मा, सुमित शर्मा, धीरज राय, शिवम शर्मा, बिरजू पासवान सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

बताया जाता है कि भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने सबलपुर से लेकर गंगा किनारे बसे दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़, सत्तू, पीने का पानी, दवाइयां एवं अन्य वस्तुएं वितरित की। उन्होंने जोगी बाबा मठ सबलपुर, नव रसिया सबलपुर, सोनपुर आदम इलाके में भी खाने-पीने का सामान वितरित किया।

इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद सोनपुर अध्यक्ष अजय शाह, संजीव कुमार उर्फ छोटू, उमेश कुमार, राजेश कुमार चंद्र, राजीव रंजन उर्फ छोटू, राकेश सिंह, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू, वार्ड पार्षद 12 कृष्णा नंद सिंह, वार्ड पार्षद 6 राजीव किशोर गौतम, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बबलू) सहित कई गणमान्य सहयोग कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *