पश्चिम बंगाल की प्रवचनकर्ता अदिति प्रिया ने प्रवचन से श्रोताओं को किया भाव विभोर
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत मंदिर टोला (कसमार मार्ग) में बीते 2 जून को आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीरुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा अयोजन के तृतीय दिवस 4 जून को भी सभी कार्यक्रम यथावत रही। समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण पूरी तरह सक्रिय दिखे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची से बोकारो जाने के क्रम में यज्ञ-स्थल पहुंचकर पूजा पाठ किया। कमिटी की ओर से उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।
बता दें कि, भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल सभी नौ आचार्य वाराणसी से वैदिक शिक्षा प्राप्त किए हुये हैं। यहां प्रातः से देर रात तक आगंतुक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था है। स्थानीय एक जादूगर द्वारा जादू के आकर्षक कारनामे भी दिखाए गए, जिसे देख सभी हैरत में रहे। रात्रि प्रवचन के दौरान पश्चिम बंगाल के वर्दमान से पधारी कथा वाचिका अदिति प्रिया ने सारगर्भित श्रीराम के महिमा तथा शिव महिमा की कथा प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। प्रवचन के क्रम में उन्होंने कहा कि बड़ी सौभाग्य से ही यह मनुष्य का तन हमे मिला है। प्राणियों को राम नाम की सुमिरन अवश्य करनी चाहिए। भगवान शिव ने हनुमानजी के रूप में रुद्र अवतार लेकर प्रभु श्रीराम की खूब सेवा की है।
![]()













Leave a Reply