Advertisement

प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक ने सपरिवार की बाबा हरिहरनाथ की पूजा

सोनपुर नगर भाजपा ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक का किया अंग-वस्त्र से सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष शाही ने एक जनवरी को आंग्ल नव वर्ष के अवसर पर सपरिवार सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ की पूजा-अर्चना की।

बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक का भव्य स्वागत किया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशीलचंद्र शास्त्री ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराया। इसके बाद नगर भाजपा द्वारा अंग-वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सोनपुर नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, प्रदेश भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, मंत्री हर्षवर्धन सिंह, लाला कुमार, बमबम बाबा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *