Advertisement

मुख्यमंत्री से मिले राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो बीते 15 फरवरी को राजधानी रांची पहुंचे। रांची पहुंच कर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भेंट की।

जानकारी के अनुसार इस मुलाकात में अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से गोमियां विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने सीएम से मामलों का त्वरित निष्पादन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि शीघ्र ही सारे ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं का सकारात्मक पहल करते हुए निष्पादन करेंगें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *