एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा 29 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक प्रांगण में लघु नाटिका सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी, टीवी व् सीने कलाकार एवं कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महिवाल ने की।

एसबीआई परिसर में आयोजित इस लघु नाटिका में बैंक में लोन से संबंधित भ्रष्टाचार की ओर बैंककर्मीयो एवं दर्शकों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। साथ हीं सलाह दी गई कि बैंक में अकाउंट खुलवाने के नाम पर पैसा लेना और देना अपराध है। पैसे देकर लोन का काम न कराए तथा रिश्वत मांगे जाने पर विभाग को सूचित करे।
नाटक में दर्शाया गया कि बैंक मैनेजर किस तरह सीमा से अधिक लोन देकर रिश्वत कमाता है। नाटक में इस्तेमाल किए गए इस गीत ने दर्शकों पर जबरदस्त प्रभाव छोड़ा कि ये जनता का है ललकार बंद करो ये भ्रष्टाचार…., यह दफ्तर है या बाजार बंद करो ये भ्रष्टाचार . . .।

प्रस्तुत नाटक में कलाकार अभिषेक राज, अजीत कुमार, सरविंद कुमार, कुणाल कुमार, मृत्युंजय प्रसाद, अभिषेक आनंद, आदर्श रंजन, प्रिंस कुमार एवं मनीष महिवाल ने अभिनय किया। जबकि नाल पर मनोज शुक्ला, कंजरी पर राम प्रदेश, संगीत अभिषेक ने प्रस्तुति दी।
![]()













Leave a Reply