Advertisement

एसएसपी ने किया बनियापुर थाने के पिठोरी गांव में लूटपाट स्थल का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने 21 दिसंबर को जिला के हद में बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठोरी गांव में घटित एक स्थानीय रहिवासी के घर में लूटपाट की घटना का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 20 दिसंबर की संध्या लगभग 7:40 बजे बनियापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि पिठोरी ग्राम में एक घर में अज्ञात अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनियापुर थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक प्रारंभिक विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को घटना के शीघ्र उद्‌भेदन, दोषियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामानों की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन एवं सघन जांच की जा रही है।

साथ ही जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) टीम द्वारा भी तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। निरीक्षण पश्चात एसएसपी ने कहा कि सारण पुलिस आश्वस्त करती है कि शीघ्र ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है एवं पुलिस लगातार सतर्क निगरानी बनाए हुए है। सारण पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *