अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष ने बीते 19 दिसंबर की देर रात जिला के हद में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पहलेजा थाना जेपी सेतु चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ आशीष ने चेक पोस्ट पर की जा रही वाहन जांच एवं निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से ड्यूटी की जानकारी प्राप्त कर उन्हें सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने वाहन जांच को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देर रात्रि गश्ती एवं चेकिंग में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सारण पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply