Advertisement

दुर्गा मंडप में मनाया गया श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्र का 137वां जन्म महोत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ दुर्गा मंडप प्रांगण में 9 मार्च को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 137वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिला से सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर ठाकुर अनुकूल चंद्र जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रास्वा किंकर दादा ने कहा कि ठाकुर जी का जीवन चरित्र आदर्श मूल्यों पर आधारित रहा है। उनके आदर्श मूल्यों को आत्मसात करने से ही मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से आज का समाज आधुनिकता की ओर भाग रहे हैं, वहां पर शांति नहीं है। शांति के लिए धर्म दर्शन अनिवार्य है। ठाकुर अनुकूलचंद्र के बताए मार्गों पर चलने से ही शांति की अनुभूति हो सकती है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर जी युग पुरुष थे। वे किसी एक समुदाय या समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए हैं। उनके जीवन मूल्यों पर चलने से ही शांति और सुखमय जीवन बिताया जा सकता है। कार्यक्रम को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत 9 मार्च की सुबह 5:45 बजे वेद मांगलीकी से की गयी। पांच बजे उषा कीर्तन और 6 बजे समवेत प्रार्थना का आयोजन किया गया। मौके पर के के दास, अजय सिन्हा, होपेन हेंब्रम, दिनेश प्रसाद,चंद्रशेखर कुंवर, पल्लव दा, रामवृक्ष, अमित, गणेश सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालू गण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *