Advertisement

श्रीब्रह्मोत्सव श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में आयेंगे श्रीलक्ष्मी जियर स्वामी-लक्ष्मणाचार्य

श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण संपन्न

बंगाल के कीर्तन मंडलियों द्वारा गौरांग कीर्तन एवं लीला का भी होगा आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र तीर्थ के साधु गाछी में नारायणी नदी किनारे श्रीगजेंद्र मोक्ष देवस्थान नौलखा मंदिर में 11 दिसंबर को 27वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर महायज्ञ के सफल संचालन के लिए 14 सदस्यीय महायज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार झा, मुख्य संरक्षक डॉक्टर दामोदर सिंह, सचिव रमाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष मदनजीत सिंह, स्वागत अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी, पाठशालाध्यक्ष भोला सिंह, प्रचार मंत्री सोहन नारायण राय, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह बबलू, यज्ञ शाला प्रभारी एवं स्वयंसेवक अशोक कुमार, मोनू कुमार झा, नरेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुमार गौतम, पंडित शिव नारायण शास्त्री, पंडित पवन शास्त्री को बनाया गया।

अगले वर्ष 29 जनवरी को होगा श्रीवैष्णव सम्मेलन

इस अवसर पर स्वामी लक्ष्मणाचार्यजी महाराज ने समस्त श्रद्धालु श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस बार 27वां महायज्ञ संपन्न होने जा रहा है। यज्ञ कार्यक्रम में नेपाल के जनकपुर व् काठमांडू के संत एवं अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामीजी महाराज का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन, रासलीला एवं रथ यात्रा का कार्यक्रम होगा। बंगाल के कीर्तन मंडलियों द्वारा गौरांग कीर्तन एवं लीला भी होगा। महायज्ञ में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के रहने एवं भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। कहा कि प्रतिदिन भगवान अपने रथ में बैठकर विथी भ्रमण करेंगे।

महायज्ञ का जल यात्रा 27 जनवरी को होगा। जबकि, 29 जनवरी को श्रीवैष्णव सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 30 जनवरी को सोनपुर से वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर तक यात्रा निकलेगा। जिसमें पांच बैंड बाजा, हाथी, घोड़ा एवं हाथियों पर बैठे विभिन्न लीलाओं का दर्शन होगा। 31 जनवरी को तिरुपति बालाजी के तर्ज पर भगवान श्रीवेंकटेश्वर एवं माता पद्मावती का कल्याण महोत्सव होगा। एक फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *