Advertisement

सोनपुर नगर में निकाली गयी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा और भव्य झांकी

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा द्वारा कराया गया लघु स्वरूप का दर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर नगर में शोभा यात्रा निकाली गयी।

श्रीकृष्ण चेतना जनजागरण समिति के तत्वावधान में 16 अगस्त को सोनपुर नगर के राहर दियारा चौक स्थित दु:खहरणी माता मंदिर – राधा कृष्ण मंदिर परिसर से दूसरे वर्ष भी भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बालक श्रीकृष्ण के बाल -लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित लगभग तीन दर्जन झांकियां प्रदर्शित की गई।

झांकी मे भांगड़ा टीम की कई टोलियां अपने नृत्य से जन -जन को मोह रही थी। राधा -कृष्ण की जोड़ी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीतों पर अपने भावपूर्ण नृत्य से नगरवासियों को आकर्षित किए बिना नहीं रह सकी। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के रथ को रस्सी से खींचते भक्तगण आगे -आगे बढ़ रहे थे। यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का लघु स्वरूप का दर्शन हो रहा था।

अधिकांश झांकियां ट्रैक्टर ट्रॉली पर थीं, जिसमें श्रीकृष्ण और गीता, श्रीकृष्ण का जन्म जेल में, यमुना पार करते वसुदेवजी और टोकरी में बालक कृष्ण, कंस का जेल में आगमन, श्रीकृष्ण और यशोदा मैया, श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध, भगवान शंकर का बालक श्रीकृष्ण का दर्शन, श्रीकृष्ण का मित्र मंडली के साथ माखन खाना, श्रीकृष्ण को माता यशोदा द्वारा दंड देना, पूज्य संदीपनी ऋषि , श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग का मर्दन और तांडव नृत्य, भगवान श्रीविष्णु शेष शैय्या पर, श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत आदि शामिल था।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी में भाग लेने वाले कलाकारों तथा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। भव्य शोभायात्रा की खासियत यह रही कि इसमें सबसे ज्यादा झांकी भगवान की बाल लीला की रही। कहीं माखन चोरी की झांकी मन को मोह रही थीं, तो कहीं गोपी और श्रीकृष्ण की रासलीला का दर्शन हो रहा था। इस अवसर पर कंस कारागार में पहरे में देवकी एवं वासुदेव तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनोरम झांकी की प्रस्तुति मनमोहक रही। वासुदेव का नवजात श्रीकृष्ण को लेकर यमुना नदी पार करते हुए दर्शाया गया झांकी खास आकर्षक था।सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े स्त्री, पुरुषों के हुजूम ने जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। बृज की दुलारी सुनो राधा रानी गायन पर सड़कों पर राधा कृष्ण का भव्य भांगड़ा नृत्य का भी दर्शको ने आनंद उठाया।

दु:खहरणी मंदिर राहर दियारा चौक से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा हरिहर नाथ मंदिर, गज ग्राह चौक, मुख्य सड़क होते गांधी चौक, रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर थाना, रेलवे स्टेशन, गोला बाजार, गौतम चौक, लालू चौक, महारानी चौक भरपुरा, गजेन्द्र नाथ मंदिर शाहपुर, नेहलनाथ जैतियां होते पुनः दु:खहरणी मंदिर राहर दियारा चौक पर आकर समापन किया।
शोभा यात्रा का नेतृत्व धर्मेन्द्र कुमार यादव, डॉ अवधेश कुमार राय, राम सागर भारती, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. अखिलेश कुमार यादव, दिनेश राय मुखिया, वैभव कुमार सिंह, राज बालक राय, अरुण राय, ज्योति कुमार आदि श्रद्धालू जन कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *