एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तिरुपति संस्था के प्रधान कार्यालय में 21 अगस्त को जन्माष्टमी को लेकर छठीहार का आयोजन किया गया। छठीहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के महिला-पुरुष श्रद्धालूगण शामिल हुए।
जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक पी. एन. तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तिरुपति संस्था के प्रधान कार्यालय बोकारो के सेक्टर टू ए परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के बाद आज लड्डू गोपाल का छठीहार मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों द्वारा तथा महिलाओं द्वारा गीत संध्या भजन रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम कर बच्चों तथा महिलाओं के बीच पारितोषिक वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, हरियाली और विकास के प्रति बच्चों और महिलाओं में उनके मानसिक विकास और उनके भीतर छुपे भय को निकाल कर उनके मानसिकता को उजागर करना है। मौके पर संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम कर मोहल्ले, गांव तथा समाज के प्रति बच्चों और महिलाओं को जागृत करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा संस्था के अध्यक्ष शैला मनोरमा खलखो, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, उषा देवी, सुमित्रा देवी, सुधा श्रीवास्तव, कांति देवी, सावित्री देवी, सुनीता कुमारी, तुलसी प्रसाद सहित तिरुपति संस्था के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply