Advertisement

खेलकूद से मानसिक व् शारीरिक विकास होता है-राजेश कुमार मुंडा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई खुर्द में 11 मार्च को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा एक से 5 तक के बच्चे शामिल हुए। अच्छा खेल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मुंडा ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार मुंडा ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कहा कि पढ़ाई के साथ समय-समय पर खेल भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि स्कूल का नाम रोशन हो सके। मौके पर स्कूल के सचिव रंजीत बास्के, सहायक शिक्षक नंदकिशोर महतो, कृष्ण किशोर महतो, रामदास महतो, कमल किशोर महतो के अलावे प्रबंध समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *