Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में खेल महोत्सव का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में खेल महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार खेल महोत्सव में विद्यालय के कक्षा वन से 5 तक के छात्र छात्राओं ने 30 मीटर की दौड़ लंबी कूद, मेढ़क दौड़, जिलेबी दौड़ आदि खेलो में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता समापन होने के बाद विद्यालय सचिव ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार महतो ने कहा कि बच्चों के हौसला को इसी तरह खेल के माध्यम से बुलंद किया जाता है। बच्चों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने पर उन्हें हार्दिक खुशी प्राप्त हो रहा है।

महतो ने कहा कि बच्चे पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए समय पर खेल भी जरूरी है। मौके पर सुबोध महतो, अरुण विजय एक्का, कपिलेश्वर महतो, लालकिशोर महतो, सच्चिदानंद पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण महतो, देवधारी महतो, रथू महतो, तापसी महतो, कुणाल महतो, प्रबंध समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *