Advertisement

बोकारो थर्मल-कथारा ओवरब्रिज में तेज गति कार ने मारा बाइक को टक्कर

घटना में बाइक सवार डीवीसी कर्मी गंभीर रूप से घायल, रेफर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कथारा से बोकारो थर्मल आने वाली कोनार नदी के ऊपर बने ओवरब्रिज में 23 अगस्त की रात्रि लगभग नौ बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे बाइक चालक सह डीवीसी कर्मी 45 वर्षीय बृज लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घायल कर्मी बोकारो जिला के हद में कथारा के बोडिया बस्ती यादव टोला का रहने वाला है। घटना की रात्रि लगभग नौ बजे बोकारो थर्मल प्लांट रात्रि पाली ड्यूटी करने अपनी बाइक से आ रहा था कि ओवर ब्रिज में एक तेज गति स्विफ्ट डिजायर पीछे से धक्का मार दिया। कार को घटना स्थल में ही छोड़ कर कार चालक फरार हो गया।

इधर घायल डीवीसी कर्मी को तत्काल बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल पुलिस घटना स्थल पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त कार एवं बाइक को थाना लाने का प्रयास कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *