प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो थर्मल क्षेत्र में साफ सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा एवं गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह के नेतृत्व में बोकारो थर्मल के जनता नगर, सेन्ट्रल मार्केट, लेबर क्वार्टर आदि चौक चौराहों व मुख्य सड़कों की सफाई करवाई जा रही है, ताकि छठ पूजा में श्रद्धालू भक्तजनों को परेशानी न हो। इस अवसर पर मुखिया पति राजू पंडित, उप मुखिया पति मनोज साव, मुन्ना चौबे, छोटे अंसारी आदि इस कार्य में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
![]()













Leave a Reply