प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जिला मुख्यालय जमशेदपुर में नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने कई को रौंद दिया। घटना 29 अक्टूबर की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार पहले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह मेन रोड स्थित नेशनल फॉर्म के निकट कार चालक ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद धातकीडीह मेन रोड पर मामा चाय दुकान के निकट एक साइकिल सवार को ठोकर मारी। इसके बाद तारापोर स्कूल के निकट तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। सभी घायलों को स्थानीय रहिवासियों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल टीएमएच पहुंचाया गया। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया है। रहिवासियों की माने तो जप्त कार में दारू की कई बोतलें भी मिली है।
![]()













Leave a Reply