एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो इस्पात नगर के जनवृत 9 स्थित एचएमएस से संबद्ध क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के प्रधान कार्यालय में आगा 26 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। संघ के सौजन्य से दुर्गापुर मिशन अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रातः 10 बजे से तमाम बोकारो वासियों का निःशुल्क स्वास्थ जांच हेतु मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है।
उक्त निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर की जानकारी देते हुए संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने 24 जुलाई को कहा कि स्वास्थ धन को सबसे बड़ा धन माना गया है। मगर आज की इस भाग-दौड़ की जिन्दगी में हम सबसे ज्यादा लापरवाह स्वास्थ के प्रति हीं रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बोकारो के आमजन के साथ-साथ सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत नियमित तथा ठेका मजदूरों के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं सलाह काफी मूल्यवान साबित होगी।
मजदूर नेता सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार सेल/बोकारो प्रबंधन ने ठेका मजदूरों के मेडिकल चेकअप के नाम पर जो भय का वातावरण उत्पन्न किया है, वह बेहद निन्दनीय है।प्रबंधन का पूरा तंत्र गरीब मजदूरों के शोषण में व्यस्त है।
ठेका मजदूरों के दिलों में मेडिकल चेकअप के द्वारा काम से निकाले जाने का भय पैदा करना इनकी शोषण नीति की हीं एक कड़ी है। ऐसे में यह जांच शिविर आम जनों में स्वास्थ जागरूकता के साथ-साथ गरीब मजदूरों के दिलों से भय का माहौल खत्म करने में काफी मददगार साबित होगी।
उन्होंने सभी बोकारो वासियों तथा सभी मजदूर साथियों से अपील की है कि अपने व्यस्त समय का कुछ हिस्सा अपने स्वास्थ को दें। नि:शुल्क जांच शिविर का लाभ आप भी लें तथा औरों को भी प्रेरित करें।
![]()













Leave a Reply