Advertisement

विधानसभावार वैशाली में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली के जिला पदाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह की  अध्यक्षता में 13 जुलाई को विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन हेतु विधान सभा 127 के राजापाकर प्रखण्ड कार्यालय देसरी के कार्यालय कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समार्हता महनार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देसरी व सभी संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित प्रत्येक बीएलओ सुुपरवााजर से क्षेत्रवार, बूथ संख्यावार फार्म वितरण/संग्रहण आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। डीएम वर्षा सिंह ने जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर स्थित वैशाली महिला कॉलेज के समीप रविदास टोला में मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर कराये जा रहे गणना प्रपत्र का वितरण संग्रहण का निरीक्षण किया।

उन्होंने रविदास टोले की भौतिक स्थलीय निरीक्षण किया व घर -घर मतदाताओ को विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान हेतु जागरूक करते हुए सभी से शीघ्र ही गणना प्रपत्र भर कर जमा करने का अनुरोध किया। साथ ही चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपस्थित मतदाताओ ने गणना प्रपत्र भर कर जमा करने व पुनरीक्षण कार्य पूर्ण होने की बात कही। महादलित टोला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल इत्यादि का उचित प्रबंध करने का निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी हाजीपुर को दिया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी हाजीपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *