अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन 26 जुलाई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने सारण जिला के हद में प्रखंड मुख्यालय अमनौर सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजर के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा तैयार की जा रही सत्यापन रजिस्टर, समरी रिपोर्ट की जांच करते हुए उनका मिलान एनामरेशन फॉर्म से किया।
इस अवसर पर डीएम ने निर्देश दिया कि सत्यापन रजिस्टर को बिल्कुल अपडेट रखें। एएसडी समेत 65 साल से अधिक उम्र वालों का सत्यापन अवश्य कर लें। जिनका डाक्यूमेंट जमा नहीं है, प्राप्त कर लें। जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं थे, उनके माता या पिता के साथ अभियुक्त कॉलम में सम्बंध लिंक कर अंकित करें।
मौके पर मौजूद ईआरओ सह एडीएम विभागीय जांच शिव कुमार पंडित को उन्होंने विशेष तौर पर 65 वर्ष से अधिक आयु के रहिवासियों का सत्यापन करने को कहा। उन्होंने एईआरओ सह बीडीओ अमनौर राजीव कुमार सिन्हा को सभी ईएफ, सत्यापन रजिस्टर, बीएलए रजिस्टर, डाक्यूमेंट आदि को सुरक्षित रखने को कहा, ताकि भविष्य में काम आ सके। जिलाधिकारी ने बीएलओ ऐप खुलवाकर देखा। साथ ही निर्वाचक को मार्क व अपलोड करने की प्रक्रिया बताते हुए एक पृष्ठ के अभिलेख को सावधानी से भरने और जमा कराने का निर्देश दिया।
मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी ने ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद नाम जोड़ने या हटाने अथवा त्रुटि दूर करने की प्रक्रिया और सावधानियों को बताया। साथ में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply