Advertisement

बस रेड द्वारा चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

अचानक जांच से बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सोनपुर रेल मंडल ने रेलयात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। बिना उचित टिकट के यात्रा करने वालों के खिलाफ धरपकड़ शुरु कर दी गई है। इस बार रेलवे ने बसों के माध्यम से बेटिकट यात्रियों की धड़पकड़ का अभियान चलाया, जिससे उनमें हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार विशेष टिकट जांच अभियान के तहत बस रेड द्वारा पिछले दिनों सारण जिला के हद में सोनपुर- दिघवारा रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ़ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने औचक टिकट जांच की।

इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 215 यात्रियों से दंडस्वरूप 82 हजार 430 रुपए वसूल किए गए। बस द्वारा इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर पहले से पहुंचकर रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई। टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी, चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित 25 कर्मी शामिल थे।

विदित हो कि बीते 24 दिसंबर को भी रेल प्रशासन (Administration) द्वारा बस रेड के माध्यम से विशेष टिकट चेकिंग अभियान सोनपुर- देसरी रेलखंड में चलाया गया था, जिसमें बिना टिकट के 526 मामले पकड़े गए थे। जिनसे दंड स्वरूप 1 लाख 82 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *