Advertisement

मतदाता जागरूकता के लिए 3 से 5 जून तक चलाया जाएगा विशेष स्वीप अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आगामी 3 जून से 5 जून तक सारण जिला में मतदाता जागरूकता के लिए विशेष स्वीप अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर 2 जून को सारण के उप विकास आयुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वीप कोर कमेटी यतेन्द्र कुमार पाल की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक की गयी, जिसमें सभी स्तर के पदाधिकारियों को संबंधित गतिविधियों का उद्देश्यपूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा बताया गया कि आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 जून को विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली से लेकर आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वोट फ़ॉर अर्थ, वोट फ़ॉर डेमोक्रेसी थीम के साथ त्रिदिवसीय विशेष स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

बताया गया कि 3 जून को विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। दिव्यांग जनों के लिए भी ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। महिलाओं की सहभागिता से महिला सशक्तिकरण साईकिल रैली आयोजित की जायेगी।

बताया गया कि इस अवसर पर जिला, प्रखंड एवं मतदान केंद्र स्तर पर साईकिल रैली का आयोजन होगा। विभिन्न स्तरों पर मतदाता शपथ, रंगोली, रील मेकिंग आदि का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं आगामी 4 जून को जिले में स्थित पार्क एवं सामुदायिक केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता संवाद रथ, स्वीप आइकॉन द्वारा सोशल मीडिया लाइव, मेंहदी/पोस्टर/रंगोली/रील प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

जबकि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाता वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन वोटर वॉक, मतदाता जागरूकता मार्च, स्वच्छता अभियान, मतदाता शपथ तथा एक वोट, एक पौधा अभियान के तहत स्वैच्छिक रूप से नये मतदाताओं द्वारा पौधा रोपण किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *