प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में 3 जुलाई को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अखिल विश्व गायत्री समाज बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष गोष्ठी में मुख्य रूप से ज्योति-कलश सह माताजी भगवती देवी के जन्म शताब्दी यात्रा की सफलता पर चर्चा की गई। अपने सम्बोधन में जिला समन्वयक मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय प्रज्ञा युग होगा। इस तरह का युग कभी था न कभी होगा। इस युग परिर्वतन के लिये हमारे गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने विचार क्रांति अभियान चलायें थे। इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है।

अब हम सभी गायत्री परिवार के परिजनों को इस कार्य के लिये कमर कसने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचम महतो, केशव महतो, हाबु महतो, गुलेच मिश्रा, सर्वेश्वर महतो, योगेंद्र महतो, अंजू देवी, रविता मिश्रा, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, शम्भू केवट ठाकुर आदि परिजनों की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply