प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गायत्री शक्तिपीठ बोकारो सेक्टर 9 में 27 अगस्त को विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसके अलावा जिला के हद में नावाडीह, चन्द्रपुरा, गोमिया प्रखण्ड एंव सेक्टर के चीरा चास, सेक्टर 12 में विशेष गोष्टी जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से शांतिकुंज हरिद्वार से उपस्थित रामा शंकर सिंह की टोली में प्रांतीय समन्वयक त्रिलोचन साहू, संगीत कार सन्तार सिंह द्वरा माता भगवती देवी की जन्मशताब्दी सह अखण्ड-दीप शताब्दि के सम्बंध में परिजनों को अवगत कराया। अपने संबोधन में टोली नायक रामा शंकर सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार के पुरोधा युग द्रष्टा तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखण्ड दीप अब ज्वाला बन कर युग परिवर्तन के लिये निकल चुका है।
कहा कि सौ वर्षों से निरन्तर अखण्ड रूप से जलता यह ज्वाला का रूप लेकर मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का ताना बाना बो चुका है।साथ ही परम् वन्दनीय माताजी की जन्म शताब्दी आलोकित हैं। इसी लिये अब परिजनों को सक्रिय होने की आवश्यकता है। जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा कि बोकारो जिले में जन्मशताब्दी सह अखण्ड ज्योति कलश-यात्रा को इतिहासिक बनाने के लिये बोकारो के गायत्री परिवार तन मन धन से लगे हुवे हैं। प्रांतीय समन्वयक त्रिलोचन साहू ने कहा कि स्नेहशीला, ममतामयी माता की जन्मशताब्दी युग परिवर्तन के सन्धि काल मे हो रहा है, जिसमे निर्माण और विध्वंस साथ-साथ होना है।हम सभी गायत्री परिजनों को निर्माण में अग्रसर होने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जोन समन्वयक कमलकांत मण्डल, बैजनाथ सिंह, सचिता नन्द सिंह, दयाशंकर पण्डित, प्रमोद कुमार, कृतियानन्द, बिनोद कुमार, चन्द्रभूषण प्रसाद, सीताराम वर्णवाल, हनुमान दयाल सिंह, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र पांडेय आदि की उपस्थिति दर्ज की गई।
![]()













Leave a Reply