Advertisement

हरिश्वर धाम शिव मंदिर स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत में 21 फरवरी को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार तांतरी उत्तरी पंचायत के हरिश्वर धाम स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां पुजारी कृष्ण मुरारी पांडेय एवं सहयोगी बलराम पांडेय ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अनुष्ठान यजमान आशीष मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना मिश्रा से संपन्न कराया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरूष व् बच्चे शामिल हुए। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे उपस्थित सैंकडो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। उक्त पूजा अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए प्रसिद्ध रितेश्वर जी महाराज उर्फ मोरपंखी बाबा ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित शतचंडी महायज्ञ स्थल पर जाने के क्रम में तांतरी स्थित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। जहां सैकड़ों भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस संबंध में स्थानीय रहिवासी व् मजदूर नेता रविंद्र मिश्रा ने बताया कि उक्त मंदिर की स्थापना वर्ष 1972 में उनके पिता कामेश्वरी मिश्रा द्वारा किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *