विश्व महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं दायित्व बोध है-कृष्ण कुमार
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो द्वारा बीते 8 मार्च को देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। इस तरह के आयोजन महिलाओं को प्रेरित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में मदद करता है।
कार्यक्रम मे बाद केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद वार्ड पार्षदो को मोमेंटो और गुलाब की कलियां भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करने का दिन है। यह दिवस हमें महिलाओं के प्रति दायित्व बोध को निभाने के लिए प्रेरित करता है।
युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने महिलाओं को समाज की आधी आबादी बताया, जो समाज के विकास, परिवार की मजबूती और नई पीढी के निर्माण में महत्वपर्ण भमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद रश्मी सिंह, विलासी देवी, रिया कुमारी, नीतू मिश्रा, इंदु देवी, गंगा देवी सहित संघ के कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, विनोद चौरसिया, संतोष भगत, ओम प्रकाश राजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के हायर वैहिकिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एसोसिएशन के नागेंद्र सिंह के समघी जो आंध्र प्रदेश से सरकारी टीचर ए वेनकाना बाबू को शाॅल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि बेरमो कोयलांचल के रहिवासी काफी अच्छे है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम शंकर सिंह सहित प्रशांत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, संजीव सिंह, पंकज सिंह, मनीष कुमार, अमित वर्मा, उदय गुप्ता, नागेंद्र सिंह की पोती आदविक सिंह आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply