Advertisement

गुरुमां करिश्मा शेट्टी संग शिव संघ के आयोजन में सिमरन व् राज की खास मौजूदगी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। गुरुमां करिश्मा शेट्टी के मार्गदर्शन में साप्ताहिक शिव संघ का भव्य आयोजन इस सप्ताह उद्योगपति राज सूरी के महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कार्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शोभा पंजाबी स्टार सिंगर सिमरन भारद्वाज की विशेष उपस्थिति से और बढ़ गई। उनके साथ सेलिब्रिटी डॉ दीपक और लोकप्रिय हस्ती स्वीटी वालिया ने भी शिरकत की।

शिव संघ जो पूरी तरह गुरुमां करिश्मा शेट्टी की आध्यात्मिक दृष्टि पर आधारित है। रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से भक्ति और शांति का संदेश फैलाता है। आयोजन की शुरुआत ॐ नमः शिवाय के सामूहिक जाप सेकी गयी। गुरुमां ने स्वयं शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर उद्योगपति राज सूरी ने कहा कि, गुरुमां के आशीर्वाद से यहाँ की ऊर्जा और भक्ति का अनुभव अद्वितीय है। सिमरन भारद्वाज ने आयोजन की आध्यात्मिकता की सराहना की।जबकि डॉ दीपक और स्वीटी वालिया ने गुरुमां की शिक्षाओं को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन गुरुमां की अगुवाई में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस आयोजन से उपस्थित जनसमूह में एकता और शांति का संदेश फैलाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *