Advertisement

1 फरवरी को होगी देवी देवताओं के मूर्ति कि स्थापना

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म सभा द्वारा पारंपरिक रूप से महाकुंभ अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठान के बाद एक फरवरी 2017 मीना लगन्‌म के अवसर पर सुबह 9 बजे देवी देवताओं कि प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्री सनातन धर्म परपराओं के अनुसार प्रतिमा स्थापना से पूर्व 29 जनवरी 2017 को महागणपति हवन, नवग्रह हवन और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस पुण्य कार्य में पधार कर कार्यक्रम कि गरीमा बढ़ाएं।

चेंबूर के आर सी मार्ग पर स्थित आरसीएफ मोनो रेलवे स्टेशन से सटे श्री सनातन धर्म सभा द्वारा मंदिर के नुतनीकरण के बाद पुनःराजा गणपति, भगवान शिव, भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान हनुमान और मां दुर्गा कि प्रतिमा को 1 फरवरी वसंत पंचमी के दिन स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, यहां पूजा अर्चना के बाद महाभोग कि व्यवस्था की गई है। यह जानकारी सभा के प्रमुख सुरेंद्र शर्मा, शिव कुमार कटारिया व विनोद मदान ने संयुक्त रूप से दी है। शर्मा के अनुसार 1953 में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा चेंबूर कैंप में मंदिर कि स्थापना की गई थी, उस मंदिर का नुतनीकरण अब किया जा रहा है।

इस मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्री सनातन धर्म हाई स्कूल एवं कॉलेज के छात्र और शिक्षक भी भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। सभा के सदस्यों ने आम मुंबईकरों से अपील कि है की प्रण प्रतिष्ठान के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर आर्शिवाद के भागीदार बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *