Advertisement

झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने को लेकर विशेष बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सारंडा क्षेत्र जगन्नाथपुर विधानसभा के छोटा नागरा माचनगुटू मैदान में 7 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में झामुमो पार्टी व् संगठन को मजबूत करने तथा जल, जंगल बचाने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र के छोटानागरा में विशाल आम सभा के लिए चर्चा किया गया। सभा में पश्चिमी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों, राज्य के मंत्री व मुख्यमंत्री को भी आमंत्रीत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता बामिया मांझी, बरजुराम बाहंदा, मंगल चाम्पिया, उगिराम वाडिंग, गंगाराम वाडिंग, लेबेया, सिद्धू, देवेंद्र वाडिंग, उलकी सिद्धू, चोक्रो तापे, दुला चाम्पिया, दुला होनहगा, गुरा मुर्मू, मान चुड़ियाँ, सिद्धू, मुंडा आदि काफी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *