Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 22 फरवरी को लगेगा स्पेशल लोक अदालत-रश्मि

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में आगामी 22 फरवरी को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 19 फरवरी को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार 22 फरवरी को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में मेट्रोमोनियल के मामले और चेक बाउंस के मामले का निष्पादन किया जाएगा।

स्पेशल लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति एवं अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता रहेंगे।

जानकारी देते हुए एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर निष्पादन कराना हो वह खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपरोक्त तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *